Category

Israel Hamas war news in Hindi

Image
Israel Hamas war news in Hindi Israel hamas war news  दोस्तों, आज Israel Palestine conflict का छठा दिन है। यह खूनी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। चलिए आज की पोस्ट में हम Israel Hamas war news in Hindi में ताजा हाल के साथ, अब क्या स्थिति वहां पर बनी हुई है, देखेंगे। Israel Hamas war updates Israel Hamas war latest Israel Hamas war updates Live : आज भारत देश के external affairs minister एस जयशंकर जी ने एक आपातकालीन मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद “Operation Ajay” पर रणनीति बनाई गयी।  “Operation Ajay”  ऑपरेशन अजय का उद्देश्य Palestine and Israel में फंसे भारतीयों को वापस अपने देश लाना है। क्योंकि वहां पर स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो चुकी है।  आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत सरकार द्वारा बुधवार को “Operation Ajay” कार्यक्रम शुरू किया गया है।क्योंकि बहुत सारे भारतीय इसराइल तथा फिलिस्तीन में फंसे हुए हैं।   इसराइल सरकार ने दी, 6 बिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता। Israel Hamas war updates Israel Palestine war latest news : दोस्तों,...

Sikkim Flood : तबाही का खतरनाक मंजर। अगले 24 घंटे मे होगी भारी बारिश। लोगों को सरकार ने दी चेतावनी।

Sikkim Flood : तबाही का खतरनाक मंजर। अगले 24 घंटे मे होगी भारी बारिश। लोगों को सरकार ने दी चेतावनी।
Sikkim flood today


Sikkim Flood Today : मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट किया गया है। जिसमें अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बता दे कि अब तक सिक्किम मे हुई तबाही से 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 102 लोग लापता है। इनमें सेना के जवान भी शामिल है।

 कुदरत ने बर पाया कहर। बादल फटने से सिक्किम में आई जल प्रलय।

 सिक्किम के लोनाक झील में कल CLOUD BRUST यानी बादल फट गया था। इसके बाद तीस्ता नदी के जल स्तर में काफी वृद्धि हो गई थी। जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि काफी लोग लापता हो चुके हैं।

 भारतीय सेना के जवान भी हुए,लापता।

भारतीय सेना के जवान भी हुए लापता।


 भारतीय सेना ने एक कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमारे 22 जवान Sikkim Flood मे लापता हो गए हैं। ये सभी जवान सिक्किम में हुई त्रासदी के लिए राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए थे। लेकिन बाढ़ की स्थिति ज्यादा भयावह होने से, ऐसा हादसा हमारे जवानों के साथ हो गया है। हालांकि उनको ढूंढने में हमारी टीम लगी हुई है।

चुनगथाग बांध की सुरंग मे फसे है, बहुत सारे लोग।

 सिक्किम में हुई त्रासदी को लेकर केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव राजीव गाबा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है। जो की Sikkim Flood के लिए काम कर रही है। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा जी ने बताया कि सबसे पहले हमारी प्राथमिकता चुनगथाग बांध की सुरंग मे फसे लोगों को बचाना है।
सेना कर रही राहत एवं बचाव का कार्य।


 क्योंकि वहाँ पर ज्यादा से ज्यादा मौत हो सकती है। इसलिए हमने एनडीआरएफ की टीमों को लगाया है। इसके अलावा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसीया भी साथ में काम कर रही हैं।

मगन,गंगटोक,पकयोंग तथा नामची जिलो मे हुआ है,ज्यादा नुकसान।

 सिक्किम राज्य के मगन,गंगटोक,पकयोंग तथा नामची जिलो मे भारी नुकसान हुआ है। क्योंकि यह इलाके निचले इलाकों में आते हैं। साथ ही,तीस्ता नदी का पानी भी, इन क्षेत्रों में ओवरफ्लो होता है। इसी वजह से यहां पर ज्यादा नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार इन क्षेत्रों को पहले टारगेट कर रही है।

 अचानक आई Sikkim Flood के लिए भारतीय सेना ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर।

सिक्किम राज्य मे अचानक आई बाढ़ ने राज्य को अस्त व्यस्त कर दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें और क्या नहीं। इसलिए लोगों की सहायता के लिए भारतीय सेना द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर कॉल करके आप जरूरी सहायता ले सकते हैं।
 उत्तरी सिक्किम के लिए - 8750887741
पूर्वी सिक्किम के लिए - 8756991895

 आपकी जानकारी के लिए बता दे की ये सभी नंबर भारतीय सेना के द्वारा दिए गए हैं। जिन पर कॉल करके आप सेना से सहायता ले सकते हैं।

दोस्तों हमको उम्मीद है, कि आपको हमारी दी गई जानकारी काफी अच्छी लगी होगी। इसी तरह की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमारे चैनल से जुड़ सकते हैं। किसी भी अतिरिक्त जानकारी /सुझाव के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

जाटों की कुलदेवी कौन सी है?

Top 10 Jaat Singer : चलिए जानते हैं,फेमस जाट सिंगरों के नाम।

2000 का नोट कब बंद होगा 2023